Wednesday, November 2, 2011

इस ठंड में राशि अनुसार पहनें स्वेटर, गर्मी के साथ मिलेगा डबल फायदा



ठंड ने दस्तक दे ही है और जल्दी ही हमारे ऊनी कपड़े भी बाहर निकलने वाले हैं। इस वर्ष जिस प्रकार गर्मी और बरसात अधिक रही है, इसी उम्मीद जताई जा रही है कि अब ठंड भी कड़ाके की पड़ेगी। ठंड से बचने के लिए सभी ऊनी स्वेटर पहनना ही पड़ता है। स्वेटर से ठंड के बचाव के साथ ज्योतिषीय लाभ भी प्राप्त हो जाए तो क्या बात है...

तो जानिए इस शीत ऋतु में ठंड से बचाव के साथ ज्योतिषीय लाभ कैसे प्राप्त किया जा सकता है-

आप यदि राशि अनुसार बताए गए रंगों के स्वेटर पहनेंगे तो आपको ज्योतिषीय ग्रहों का भी लाभ प्राप्त होगा। इससे ठंड से मुक्ति के साथ ग्रह दोषों से मुक्ति मिलेगी, इसी तरह होगा डबल फायदा...

आपकी राशि के अनुसार जानिए आपको किस रंग का स्वेटर पहनना चाहिए-

मेष: जिन लोगों की मेष राशि है उन्हें लाल या महरुन रंग का स्वेटर पहनना चाहिए। इस राशि का स्वामी मंगल है। मंगल ग्रह से लाभ प्राप्त करने के लिए इस राशि के लोगों को लाल रंग का स्वेटर पहनना बेहद फायदेमंद रहेगा।

वृष: वृष राशि के लोगों के लिए सफेद या सिल्वर रंग का स्वेटर शुभ रहेगा। इस राशि का स्वामी शुक्र है और इस ग्रह का पसंदीदा रंग सफेद ही है।

मिथुन: बुध की इस राशि के लोगों को हरे रंग का स्वेटर पहनना लाभदायक रहेगा। बुध ग्रह का संबंध हरे रंग से है।

कर्क: इस राशि का स्वामी हमारे मन को नियंत्रित करने वाला चंद्र है। चंद्र से शुभ लाभ प्राप्त करने के लिए सफेद रंग के स्वेटर पहनना चाहिए।

सिंह: इस राशि के लोगों को लाल, नारंगी, पीले रंग के स्वेटर खास फायदेमंद है। इस राशि का स्वामी सूर्य है और इसका संबंध में इन रंगों से है।

कन्या: कन्या राशि के लोगों के लिए हरे रंग का स्वेटर बेहद शुभ रहेगा। इस राशि का स्वामी बुध है और बुध का रंग हरा है।

तुला: इस राशि के लिए सफेद और सिल्वर रंग सर्वश्रेष्ठ हैं। इन रंगों के स्वेटर पहनने से राशि स्वामी शुक्र की विशेष कृपा प्राप्त की जा सकती है।

वृश्चिक: मंगल की वृश्चिक राशि के लोगों को महरुन या लाल रंग फायदा पहुंचाएगा।

धनु: धनु राशि के लोगों को पीला, गोल्डन कलर का स्वेटर पहनना चाहिए। इस राशि का स्वामी देव गुरु बृहस्पति है और बृहस्पति के पसंदीदा रंग यही हैं।

मकर: इस राशि के लोगों को नीला या काले रंग का स्वेटर पहनने से विशेष लाभ प्राप्त हो सकता है। इस राशि का स्वामी शनि है। शनि को काला और नीला रंग बेहद पसंद है।

कुंभ: शनि इस राशि का भी स्वामी है अत: इस राशि के लोगों को नीले या काले रंग का स्वेटर पहनने से शनि कृपा प्राप्त होगी।

मीन: इस राशि का स्वामी गुरु ग्रह है। अत: इस राशि के लोगों को बृहस्पति का पसंदीदा रंग पीला, नारंगी, गोल्डन रंग के स्वेटर पहनना चाहिए।


any body who will try to steal or miss use or blog will be dealt severly acording to law

Jyotishachary Varinder Kumar JI 
Shop No 74 New
Shopping Center Ghumar Mandi
Ludhiana Punjab India

01614656864
09915081311,09872493627

email: sun_astro37@yahoo.com,sun.astro37@gmail.com
wwwsunastrocom.blogspot.com
http://www.sunastro.com/
http://www.facebook.com/profile.php?id=100000371678

No comments:

Post a Comment