Sunday, May 8, 2011

08 मई: आज का पंचांग, क्या है आज ग्रह स्थिति, कैसा रहेगा राशिफल और कारोबार?



जानिए: आज का पंचाग, किस दिशा में यात्रा करें? चोरी गई वस्तु कहां मिलेगी? आज कौन सा ग्रह, किस राशि में है? आज जिनका जन्मदिन है उनका वार्षिक राशिफल और कैसा रहेगा आज का कारोबार?



08 मई: रविवार, रवि उत्तरायन, वैशाख शुक्लपक्ष, शोभन नाम संवत्सर, संवत् 2068, ग्रीष्म ऋतु।

तिथि- पंचमी,

नक्षत्र- आद्र्रा, सुबह 10 बज कर 10 मिनट के बाद पुनर्वसु

सूर्योदय- 05:56

सूर्यास्त- 06:53

अक्षांक्ष- 23:11 उत्तर

देशांश- 75:43 पूर्व

ग्रह स्थिति- चंद्र मिथुन में, सूर्य मेष में, मंगल मेष में, बुध मीन में, गुरू मीन में, शुक्र मीन में, शनि कन्या राशि में, राहु वृश्चिक में और केतु वृष राशि में स्थित है।

किस दिशा में यात्रा- जहां तक संभव हो पश्चिम दिशा में यात्रा न करें यदि आवश्यक हो तो पान खाकर यात्रा प्रारंभ करे।

चोरी गई वस्तु- उत्तर दिशा में चोरी गई समझें, मिलने की संभावना कम है।

आज जिनका जन्मदिन है उनका वार्षिक राशिफल-

आज जिनका जन्मदिन है, उनको स्वास्थ्य में लाभ होगा। शत्रुओं का नाश होगा। आपको सर्वत्र विजय प्राप्त होगी। खर्चों में कमी आएगी। संतान को सफलता मिलेगी। आपको नौकरी में उच्च पद की प्राप्ति होगी, साथ ही  स्थानांतरण का योग भी रहेगा। शनि की वजह से आप को ख्याति की भी प्राप्ति होगी। जमीन जायदाद के मामलों में लाभ की स्थिति रहेगी। न्यायलयीन मामलों में सफलता मिलेगी। व्यर्थ की यात्राओं के कारण परेशानी भी होगी। परिवारजनों का सहयोग मिलेगा।

आज का कारोबार- 

आज व्यापार मुनाफे देने वाला होगा। अनाज, तेल, शकर, गेंहू, कपड़ा, सौंदर्य प्रसाधन, इलैक्ट्रिक सामान, लौहा, अयस्क, खनिज वस्तुओं के दामों में वृद्धि के आसार हैं। शेयर बाजार में अच्छा कारोबार होगा। सोना-चांदी के भावों में मामूली वृद्धि का योग है।




Varinder Kumar
ASTROLOGER
Shop No 74 Ghumar Mandi
Ludhiana Punjab India
01614656864
09915081311
email: sun_astro37@yahoo.com

No comments:

Post a Comment