Sunday, May 8, 2011

09 मई: आज का पंचांग, क्या है आज ग्रह स्थिति, कैसा रहेगा राशिफल और कारोबार?



जानिए: आज का पंचाग, किस दिशा में यात्रा करें? चोरी गई वस्तु कहां मिलेगी? आज कौन सा ग्रह, किस राशि में है? आज जिनका जन्मदिन है उनका वार्षिक राशिफल और कैसा रहेगा आज का कारोबार?



09 मई: सोमवार, रवि उत्तरायन, वैशाख शुक्लपक्ष, शोभन नाम संवत्सर, संवत् 2068, ग्रीष्म ऋतु।

तिथि- षष्ठी,

नक्षत्र- पुनर्वसु, सुबह 10 बजकर 20 मिनट के बाद पुष्य

सूर्योदय- 05:56

सूर्यास्त- 06:53

अक्षांक्ष- 23:11 उत्तर

देशांश- 75:43 पूर्व

ग्रह स्थिति- चंद्र कर्क में, सूर्य मेष में, मंगल मेष में, बुध मीन में, गुरू मेष में, शुक्र मीन में, शनि कन्या राशि में, राहु वृश्चिक में और केतु वृष राशि में स्थित है।

किस दिशा में यात्रा- जहां तक संभव हो पूर्व दिशा में यात्रा न करें  यदि आवश्यक हो तो शीशे मे मुंह देखकर जाए।

चोरी गई वस्तु- पूर्व दिशा में चोरी गई समझें, जल्दी ही मिलने की संभावना है।

आज जिनका जन्मदिन है उनका वार्षिक राशिफल-

आज जिनका जन्मदिन है उन्हें वर्ष लाभदायक रहेगा। आपको सभी ओर से शुभ समाचारों की प्राप्ति होगी। जीर्ण मकान का उद्धार होगा। व्यवसाय में नए लाभकारी सौदे होंगे। मुकदमे में विजय प्राप्त होगी। परिवार जनों से सहयोग प्राप्त होगा। बेरोजगारों को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। नये व्यवसाय की शुरुआत होगी। संतान से सुख की प्राप्ति होगी। नैाकरी में स्थानांतरण का योग है। आपके अधिकारी आपसे प्रसन्न होंगे, नये प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी मिल सकती है।

आज का कारोबार- 

व्यापार में मंदी रहने की संभावना है। आवश्यक वस्तुओं के दामों में गिरावट होगी। तेल, अनाज, चमडा, चना, शकर के भावों में कमी आएगी। चाय, सूखे मेवे, खोपरा, मसाला में आंशिक तेजी रहेगी। शेयर के भावों मे थोड़ा बदलाव होगा। सोना-चांदी लौह अयस्क के भावों में स्थिरता रहेगी।

Varinder Kumar
ASTROLOGER
Shop No 74 Ghumar Mandi
Ludhiana Punjab India
01614656864
09915081311
email: sun_astro37@yahoo.com



No comments:

Post a Comment