Sunday, May 8, 2011

'मदर्स डे': जानिए किस राशि की मां कैसी होती है..



मां एक बहुत ही खूबसूरत रिश्ता है, शायद इससे खूबसूरत रिश्ता भगवान ने हमें दिया ही नहीं। आज जब हम बड़े हो गए हैं, फिर भी हमें हर कदम कदम पर अपनी माँ की जरूरत होती ही है। ना जाने कितनी बातें हमने अपनी मां से सीखी हैं ? बचपन में माँ ही हमारी सबसे अच्छी दोस्त हुआ करती थी। क्या सही क्या गलत है सबसे पहले माँ ने ही हमको सिखाया है।

हर साल हम 'मदर्स डे' मनाते हैं। माँ, मम्मी, माताजी, आई या मामॅ नाम चाहे कितने ही हो पर नाम में छुपा प्यार और ममता एक ही है, तो इस मदर्स डे पर ज्योतिषीय नजरिये से जानिए किस राशि की मां कैसी होती है।



मेष- इस राशि की माताएं अपने बच्चों को लेकर बेहद सतर्क होती है और अच्छी देखभाल करने वाली होती है। ऐसी माताएं अपने बच्चों के लिए बहुत अच्छी दोस्त साबीत होती है।

वृष- मां के रूप में इस राशि की महिलाएं अपने बच्चों को हमेशा अच्छे काम के लिए प्रोत्साहित करने वाली और सहयोग करने वाली होती हैं। अपने बच्चों की भावनाओं को जल्दी ही समझ जाना इनकी खसियत है।

मिथुन- एक मां के रूप में इस राशि की महिलाओं का जीवन अपने बच्चों के लिए समर्पित होता है। इस राशि की मां अपने बच्चों की सबसे अच्छी शिक्षक होती है।

कर्क- इस राशि की माताएं अपने बच्चों को हमेशा शांति और अमन की शिक्षा देती हैं। शांति पूर्ण जीवन इनकी प्रकृति में होता है।

सिंह- सिंह राशि की माताएं अनुशासन प्रिय होती है। अपने बच्चों की छोटी से छोटी गलती भी इनको बड़ी लगती है। इस राशि की माता के बच्चें अक्सर सुशिक्षित होते हैं।

कन्या- कन्या राशि की माताएं अपने बच्चों से अधिक अपेक्षा नही रखती। इस राशि की माताएं अपने बच्चों की स्वतंत्रता का विशेष ध्यान रखती है।

तुला- तुला राशि की माताएं जीवन में अपने बच्चों की हर तरह की सुख सुविधाएं प्रदान करती हैं। बच्चों की भावनाएं और छोटी-छोटी जरूरतों पर विशेष ध्यान देती हैं।

वृश्चिक- इस राशि की माताओं का व्यवहार अपने बच्चों के लिए बाहर से जितना कठोर होता है, अंदर से उतना ही कोमल होता है। इस राशि की मां को बच्चों से ज्यादा दूरी बरदाश्त नही होती।

धनु- इस राशि की माताएं संस्कारी माताएं होती है जो अपने बच्चों को अच्छे संस्कार देने में विश्वास रखती है। बच्चों के पालन पोषण सकारात्मक सोच के साथ करती है।

मकर- मकर राशि की माताएं पूरे परिवार को एक सूत्र में बांध कर रखती है और विपरित परिस्थितीयों में परिवार को बिखरने से बचाती है। अपने बच्चों के साथ पक्षपात करना इन्हे पसंद नही होता, ऐसी माताएं न्याय प्रिय होती है।

कुंभ- इस राशि की माताओं को सत्य बहुत प्रिय होता है अपने बच्चों द्वारा बोला गया छोटा सा झूठ भी इनसे बर्दाश्त नही होता।एक अच्छी दोस्त के रूप में इस राशि की माताएं जीवनभर अपने बच्चों का साथ निभाती हैं।

मीन- मां के रूप में इस राशि की महिलाएं अपने कर्तव्यों का पालन पूरी निष्ठा के साथ निभाती हैं साथ ही परिवार में सामंजस्य बनाए रखती है। इस राशि की माताएं अपने बच्चों को धर्म और सत्य की राह पर चालाती है।




Varinder Kumar
ASTROLOGER
Shop No 74 Ghumar Mandi
Ludhiana Punjab India
01614656864
09915081311
email: sun_astro37@yahoo.com


No comments:

Post a Comment