Sunday, May 8, 2011

ये रेखाएं बनाती और बिगाङ़ती है हमारी किस्मत



हमारी हथेली में कुछ रेखाएं ऐसी होती है जो हथेली में कहीं से भी प्रारंभ होकर हथेली के किसी भी पर्वत की ओर चलने लगती है। ऐसी रेखाएं प्रभावक रेखाएं कहलाती है। हस्तरेखा शास्त्र के मुताबिक ये रेखाएं इंसान की जीवन की दिशा तय करती हैं। अगर ये रेखाएं अच्छी हों तो किस्मत चमक जाती है और अगर ये रेखाएं अच्छी न हों तो भाग्योदय में परेशानी आती है।

- ये रेखाएं शुक्र, सूर्य, गुरु, बुध, या शनि पर्वतों को स्पर्श करती है। जो रेखाएं बलवान होती है, वे उस व्यक्ति को जीवन आगे बढ़ाने में सहायक होती है।

- ये रेखा यदि मिडिल फिंगर से निकलने वाली रेखा यानि भाग्य रेखा को काटती हैं तो वह व्यक्ति भाग्यहीन होता है।

- यदि ये रेखा बुध पर्वत यानि लिटिल फिंगर से निकलने वाली रेखा को काटती है तो उस व्यक्ति का स्वास्थ्य बहुत कमजोर होता है।

- कोई प्रभावक रेखा अगर मस्तिष्क रेखा को काटे तो वह व्यक्ति अपने जीवन में अवश्य पागल हो जाता है।

- प्रभावक रेखा भाग्य रेखा से जाकर मिल जाती है तो ऐसे व्यक्ति की अचानक किस्मत चमक जाती है। ऐसे व्यक्ति को अचानक धन प्राप्त होता है और वह व्यक्ति अपने जीवन में बहुत सफलता प्राप्त करता है।

- यदि यह रेखा अंगूठे के नीचे वाला क्षेत्र जिसे शुक्र क्षेत्र कहते हैं। उस क्षेत्र की ओर यदि कोई प्रभावक रेखा जाती हुई दिखाई देती है तो ऐसा व्यक्ति परस्त्रीगामी और चालाक होता है।




Varinder Kumar
ASTROLOGER
Shop No 74 Ghumar Mandi
Ludhiana Punjab India
01614656864
09915081311
email: sun_astro37@yahoo.com

No comments:

Post a Comment