Thursday, May 19, 2011

20 मई: आज का पंचांग, क्या है आज ग्रह स्थिति, कैसा रहेगा राशिफल और कारोबार?



जानिए: आज का पंचाग, किस दिशा में यात्रा करें? चोरी गई वस्तु कहां मिलेगी? आज कौन सा ग्रह, किस राशि में है? आज जिनका जन्मदिन है उनका वार्षिक राशिफल और कैसा रहेगा आज का कारोबार?



20 मई: शुक्रवार, रवि उत्तरायन, ज्येष्ठ कृष्णपक्ष, शोभन नाम संवत्सर, संवत् 2068, ग्रीष्म ऋतु।

तिथि- तृतीया, सुबह 10:20 से चतुर्थी

नक्षत्र- मूल, दोपहर 02:42 से पूर्वाषाढ़

सूर्योदय- 05:56

सूर्यास्त- 06:53

अक्षांक्ष- 23:11 उत्तर

देशांश- 75:43 पूर्व

ग्रह स्थिति- चंद्र धनु में, सूर्य वृष में, मंगल मेष में, बुध मेष में, गुरू मेष में, शुक्र मेष में, शनि कन्या राशि में, राहु वृश्चिक में और केतु वृष राशि में स्थित है।

किस दिशा में यात्रा- जहां तक संभव हो पश्चिम दिशा, में यात्रा न करें दही खाकर यात्रा प्रारंभ करंे।

चोरी गई वस्तु- उत्तर दिशा में चोरी गई समझें, कोशिश करें तो मिल सकती है।

आज जिनका जन्मदिन है उनका वार्षिक राशिफल-

इस वर्ष कारोबार में उन्नति होगी। संपर्कों का लाभ मिलेगा। सभी ओर से सहयोग प्राप्त होगा। विद्यार्थियों को प्रतियोगिता में सफलता प्राप्त होगी। किसी नई योजना में सम्मिलित होंगे। कामकाज की अधिकता रहेगी। साथियों एवं मित्रों से लाभ प्राप्त होगा। विवाह योग्य को विवाह के प्रस्ताव मिलेंगे। प्रेम संबधों में सफलता मिलेगी। कानूनी मामलों में सफलता मिलेगी। नौकरी में पदोन्नति के अवसर प्राप्त होंगे। धन की प्राप्ति होगी।

आज का कारोबार- 

आज पुन: तीक्ष्ण दारुण नक्षत्र में व्यापार कल की ही तरह तेजी के साथ शुरु होगा। कीमती धातुओं के भावों मे कमी जारी रहेगी। खाद्य वस्तुओं के दामों में कमी रहेगी। निवेश हेतु समय उचित है। दलाली का कार्य करने वाले को लाभ होगा। शेयर के भाव में कमी होगी।




Varinder Kumar
ASTROLOGER
Shop No 74 Ghumar Mandi
Ludhiana Punjab India
01614656864
09915081311
email: sun_astro37@yahoo.com

No comments:

Post a Comment