Thursday, May 19, 2011

पति पत्नी में बना रहेगा प्यार घर की ऐसी सजावट से



अगर जीवनसाथी से विचार नही मिलते, छोटी छोटी बात पर अनबन हो जाती है और तनाव  भी बना रहता है तो इसका कारण घर का वास्तु दोष होता है।  इस दोष से छुटकारा पाने के लिए आपको घर की सजावट वास्तु के अनुसार करना चाहिए जिससे पति और पत्नी में जीवनभर प्यार बना रहता है।



क्या करें दोष मिटाने के लिए

- दांपत्य रिश्तों की अधिक प्रगाढ़ता के लिए अपने पलंग के नीचे जिस ओर आप अपने पैर रखते हैं, उसके नीचे पवित्र क्रिस्टल बॉल या तराशा हुआ क्रिस्टल रखें।

-  दक्षिण-पश्चिम खंड में हमेशा पृथ्वी या अग्नि से जुड़े रंगों का ही प्रयोग करें। पर्दे, कुशन, खिड़कियों आदि में इनका उपयोग ठीक रहता है। लाल रंग रोमांस को दर्शाता है। अगर इसका प्रयोग ज्यादा गहरा लगे तो गुलाबी रंग करवा लें।

- प्रेम को बढ़ाने के लिए घर के दक्षिण-पश्चिम भाग में कांच या सिरामिक पॉट में छोटे-छोटे पत्थर या क्रिस्टल्स डालकर लाल रंग की दो मोमबत्तियां जलाएं। इससे सकारात्मक ऊर्जा फैलेगी और आपकी जोड़ी सलामत रहेगी।

- घर के दक्षिण-पश्चिम में अगर क्रिस्टल ग्लास के बने झाडफ़ानूस का इस्तेमाल करना चाहिए। इसमें लाल बल्ब लगाएं।

- बेडरूम सजाकर रखें, यहां कबाड़ न जमा होने दें। ध्यान रखें की यहां साइड टेबल पर कोई भी वस्तु धूल भरी, बेतरतीब और बिखरी हुई न हो।

- लवबर्ड, मैंडरेन डक जैसे पक्षी प्रेम के प्रतीक हैं इनकी छोटी मूर्तियों का जोड़ा अपने बेडरूम में रखें।

- बेडरूम में पानी की तस्वीर वाली पेंटिंग न लगाएं इसके स्थान पर रोमांटिक कलाकृति, युगल पक्षी की तस्वीर लगाएं।

- यदि आपको लगे कि आपका प्यार छिन रहा है तो आप अपने कमरे में शंख या सीपी अवश्य रखें। इससे आपका प्यार आपसे दूर नहीं जाएगा।




Varinder Kumar
ASTROLOGER
Shop No 74 Ghumar Mandi
Ludhiana Punjab India
01614656864
09915081311
email: sun_astro37@yahoo.com

No comments:

Post a Comment