Thursday, May 19, 2011

क्या आपके साथ भी ऐसा होता है? ये रहे उपाय....



रोजमर्रा के जीवन में ऐसी कई घटनाएं ऐसी होती हैं जिन्हें हम नजरअंदाज कर जाते हैं। क्या आप जानते हैं कि इन घटनाओं से हमारे ग्रहों की स्थिति का पता चल जाता है। इसे हमें थोड़ी बारिकी से समझने की आवश्यकता है।

इनमें से कई बातें हमारी आदत में शुमार होती हैं और कई बातों को हम अनदेखा कर देते हैं। इनके निवारण से भी हमारे ग्रहों का दोष निवारण हो सकता है।

आपको केवल अपनी आदतों को समझना और अपने साथ होने वाली रोचमर्रा की घटनाओं पर गौर करना है। आइए जानते हैं ऐसी कौन सी बातें हैं जिन पर ध्यान देकर हम कई परेशानियों से बच सकते हैं।

समस्या - कई लोगों के साथ ऐसा होता है कि वे कोई भी बात गुप्त नहीं रख पाते। वे अपनी सारी प्लानिंग किसी को बता देते हैं। जो प्लानिंग परफेक्ट लगती है उससे भी कोई अच्छा परिणाम नहीं मिलता या फिर उस योजना के अनुसार काम ही नहीं हो पाता।

निदान - ऐसे लोगों की कुंडली में अमूमन चंद्र कमजोर होता है, या फिर गलत स्थान पर बैठा होता है। ऐसे लोगों को हर सोमवार को शिवजी पर जल चढ़ाना चाहिए। मन में हमेशा ऊं सों सोमाय नम: का जाप भी करना चाहिए। फायदा मिलेगा।

समस्या - कई लोगों के साथ अक्सर छोटी-छोटी दुर्घटनाएं होती रहती हैं। कुर्सी से गिरना, गाड़ी का फिसलना या चलते-चलते ठोकर लगना। ऐसे लोगों की कुंडली में अक्सर राहु खराब होता है।

निदान - रोजाना हनुमान चालीसा का पाठ करें। हर मंगलवार को हनुमानजी के दर्शन करें।

समस्या - कुछ लोगों के साथ ऐसा होता है कि वे कोई भी नया जूता या चप्पल खरीदते हैं तो वो थोड़े ही दिन में चोरी हो जाता है, टूट जाता है या फिर उसकी चमक खतम हो जाती है और वो पुराना लगने लगता है। ऐसे लोगों की कुंडली में शनि का दोष होता है।

निदान - आपको शनि के निमित्त दान करना चाहिए। हनुमानजी की पूजा करनी चाहिए।

समस्या - कई लोगों के कपड़ों के साथ भी ऐसी ही समस्या आती है। नए कपड़े थोड़े दिन में ही फट जाते है या पुराने लगने लगते हैं। ऐसे लोगों की कुंडली में शुक्र की स्थिति ठीक नहीं होती।

निदान - आपको शुक्र के निमित्त दान करना चाहिए। शुक्रवार को लक्ष्मी के दर्शन करें।

समस्या - कई लोग हमेशा बहुत कन्फ्यूज रहते हैं। कोई भी निर्णय लेते समय अक्सर दुविधा में उलझ जाते हैं। ऐसे लोगों को या तो कालसर्प का दोष होता है या फिर उनका राहु खराब स्थिति में होता है।

निदान - हनुमान जी की पूजा करें। अपने एक विश्वसनीय साथी से हर निर्णय के पहले सलाह अवश्य लें।

समस्या - कई लोगों को कोई सम्पत्ति संबंधी काम फायदेमंद नहीं होता। जो भी सम्पत्ति खरीदते है या बेचते हैं उसके सौदे में समस्याएं आती हैं। ऐसे लोगों का मंगल बिगड़ा हुआ होता है।

निदान - कोई भी सम्पत्ति का सौदा अपने नाम से न करें। पत्नी या बच्चों के नाम से करें। मंगल की पूजा करें।

Varinder Kumar
ASTROLOGER
Shop No 74 Ghumar Mandi
Ludhiana Punjab India
01614656864
09915081311
email: sun_astro37@yahoo.com

No comments:

Post a Comment