Friday, May 27, 2011

फेंगशुई: इसकी आवाज से घर में आती है सुख-समृद्धि



फेंगशुई भारतीय वास्तु शास्त्र का चीनी रूपांतरण है। फेंगशुई में विभिन्न उपायों से घर में सुख-समृद्धि लाने के उपाय बताए जाते हैं। फेंगशुई की पवन घंटी (विंड चाइम्स) इन दिनों सर्वाधिक चलन में है। फेंगशुई के अनुसार जब हवा से यह घंटियां बजती है तो इसकी आवाज से घर में सुख-समृद्धि आती है तथा अनेक वास्तु दोष समाप्त हो जाते हैं। नीचे विंड चाइम्स के कुछ टिप्स दिए गए हैं, जिनसे आप भी अपने घर को समृद्धशाली बना सकते हैं-

1- पांच छड़ वाली विंड चाइम का प्रयोग अध्ययन कक्ष में लगाने से वहां के सभी वास्तु दोष समाप्त हो जाते हैं। 

2- छह छड़ों वाली विंड चाइम को ड्राइंग रूम में लगाएं। इससे सकारात्मक ऊर्जा निकलती है तथा पूरे घर में फैलती है।

3- सात छड़ों वाली विंड चाइम बच्चों के कमरे में लटकानी चाहिए। यह शुभ होती है।

4- आठ छड़ों वाली विंड चाइम का प्रयोग कार्यालय में करना बेहतर होता है।

5- अगर परिवार के सदस्यों को बार-बार निराशा का सामना करना पड़ रहा है तो ड्राइंगरूम में नौ छड़ों वाली विंड चाइम लगानी चाहिए। इससे हर क्षेत्र में सफलता मिलती है।




Varinder Kumar
ASTROLOGER
Shop No 74 Ghumar Mandi
Ludhiana Punjab India
01614656864
09915081311
email: sun_astro37@yahoo.com

No comments:

Post a Comment