Friday, May 27, 2011

शनि जयंती: मौका न छोड़ें सिंह, कन्या, तुला राशि वाले



1 जून को शनि जयंती है। इस दिन शनि की विशेष पूजा और ज्योतिषीय उपाय बहुत फायदेमंद साबित होंगे। जिन लोगों पर अभी शनि की साढ़े साती चल रही है, उन्हें इस दिन शनि की आराधना करनी चाहिए। शनि की साढ़ेसाती हमेशा ही अशुभ फल देने वाली नहीं होती। शनि अपने गोचर प्रभाव के कारण कुछ कठोर दंड जरूर देता है लेकिन जो जातक धैर्य, सत्यनिष्ठा और ईमानदारी से अपना काम करता है, उन्हें शनि अपने दृष्टि प्रभाव से हर कार्य में सफल कर देता है।

वर्तमान में शनि कन्या राशि में भ्रमण कर रहा है। इस राशि वालों को साढ़ेसाती का दूसरा ढैय्या चल रहा है। सिंह राशि वालों को साढ़ेसाती का उतरता हुआ अन्तिम (तीसरा) ढैय्या चल रहा है और तुला राशि वालों को साढ़ेसाती का पहला ढैय्या चल रहा है। इन राशियों पर साढ़ेसाती चलने के साथ साथ मिथुन और कुंभ राशि पर भी शनि का असर रहेगा। यह असर 15 नवंबर तक इन राशियों पर रहेगा।

15 नवंबर को शनि तुला राशि में प्रवेश करेगा। तब कन्या राशि वालों को शनि का उतरता हुआ अंतिम ढैय्या रहेगा। तब तुला राशि वालों को दूसरा ढैय्या चलेगा। 15 नवंबर से वृश्चिक राशि वाले जातको को शनि की साढ़ेसाती शुरू हो जाएगी।



शनि के बुरे असर से बचने के साढ़ेसाती के उपाय-

सिंह राशि-

इस राशि वालों को साढ़ेसाती का अंतिम चरण चल रहा है इससे सिंह राशि वालों को पैसों से संबंधित समस्याओं से जुझना पड़ रहा है। आमदनी कम और खर्च ज्यादा हो रहा है। मानसिक तनाव भी बढ़ता जा रहा है। इसलिए ये उपाय करें

- प्रति शनिवार तेल में अपना चेहरा देखकर किसी गरीब को तेल दान करें।

- हर शनिवार को काली वस्तुओं का दान करें। जैसे काले तिल, काले वस्त्र, काला कंबल, काला कपड़ा, काली छतरी का दान करें।

- प्रतिदिन हनुमान चालीसा का पाठ करें।

कन्या राशि-

इस राशि वालों को साढ़ेसाती का दूसरा चरण चल रहा है। इस समय कन्या राशि वालों पर शनि देव का विशेष प्रभाव पड़ रहा है। इससे इन लोगोंं का परिवारिक और व्यवसायिक जीवन बिगड़ रहा है। शत्रु भी बढऩे लगे हैं। इसलिए इस राशि वालों को ये उपाय करने चाहिए

- हनुमानजी को सिंदूर और चमेली का तेल अर्पित करें।

- शनिदेव को तेल चढ़ाएं।

- काली गाय को घास खिलाएं।

- शनिवार के दिन व्रत करे और लोहे का दान दें।

तुला राशि- 

इस राशि वालों पर अभी शनि का पहला ही ढैय्या शुरू हुआ है संघर्ष, परेशानि और मेहनत के दिन अभी शुरू ही हुए हैं इसलिए अभी से इस राशि वालें ये उपाय करें

- काले कुत्ते को तेल की रोटी खिलाएं।

- भैरव मन्दिर में जलते दीपक में तेल डालें।

- तवा अंगीठी आदि का दान दें।

- किसी लंगड़े व्यक्ति को शनि की वस्तुओं का दान दें।




Varinder Kumar
ASTROLOGER
Shop No 74 Ghumar Mandi
Ludhiana Punjab India
01614656864
09915081311
email: sun_astro37@yahoo.com


No comments:

Post a Comment