Sunday, July 10, 2011

10 जुलाई: आज का पंचांग, क्या है आज ग्रह स्थिति, कैसा रहेगा राशिफल और कारोबार?



जानिए: आज का पंचाग, किस दिशा में यात्रा करें? चोरी गई वस्तु कहां मिलेगी? आज कौन सा ग्रह, किस राशि में है? आज जिनका जन्मदिन है उनका वार्षिक राशिफल और कैसा रहेगा आज का कारोबार?

10 जुलाई: रविवार, रवि दक्षिणायन, आषाढ़ शुक्लपक्ष, शोभन नाम संवत्सर, संवत् 2068, वर्षा ऋतु।

तिथि- दशमी,

नक्षत्र- स्वाती

सूर्योदय- 05:49

सूर्यास्त- 07:13

अक्षांक्ष- 23:11 उत्तर

देशांश- 75:43 पूर्व

ग्रह स्थिति- चंद्र तुला में, सूर्य मिथुन में, मंगल वृष में, बुध कर्क में, गुरू मेष में, शुक्र मिथुन में, शनि कन्या राशि में, राहु वृश्चिक में और केतु वृष राशि में स्थित है।

किस दिशा में यात्रा- पश्चिम दिशा, यदि आवश्यक हो तो पान खाकर यात्रा प्रारंभ करें।

चोरी गई वस्तु- उत्तर दिशा में चोरी गई समझें,  मिलने के योग नही बन रहे हैं। सकती है।

कैसा होगा साल-

इस वर्ष आपको कारोबार में सफलता मिलेगी। नए क्षेत्र में प्रवेश का अवसर प्राप्त होगा। धन की प्राप्ती होगी। जमीन जायदाद से लाभ होगा। परिवार में आप सबकेचहेते रहेगें। क्रोध को नियंत्रण में रखे अन्यथा कार्य बिगड़ सकता है। संतान के कार्यो में दखल न दें अन्यथा आपका अपमान भी हो सकता है। सफलता प्राप्त करने के कई बेहतरीन मौके प्राप्त होगें। विवाह योग्य जाताकों को विवाह के प्रस्ताव प्राप्त होगें। आय के स्रोतों में वृद्धि होगी।

आज का कारोबार-

व्यापार मे तेजी रहेगी। लोहा, अनाज, मसाला व्यवसाईयों को उत्तम लाभ की प्राप्ति होगी। खाद्य वस्तुओं में तेजी बनी रहेगी। किमती धातुओं के भावों में तेजी आने की संभावना है। विशेषकर सोने में ज्यादा तेजी आएगी। सेंसेक्स सामान्य रहेगा। केमीकल, फर्टिलाईजर्स, बीज के दामों में वृद्धि के आसार है।




any body who will try to steal or miss use or blog will be dealt severly acording to law

jyotishachary Varinder Kumar JI 
Shop No 74 New 
Shopping Center Ghumar Mandi
Ludhiana Punjab India
01614656864
09915081311
email: sun_astro37@yahoo.com

No comments:

Post a Comment