Sunday, July 10, 2011

11 जुलाई: आज का पंचांग, क्या है आज ग्रह स्थिति, कैसा रहेगा राशिफल और कारोबार?



जानिए: आज का पंचाग, किस दिशा में यात्रा करें? चोरी गई वस्तु कहां मिलेगी? आज कौन सा ग्रह, किस राशि में है? आज जिनका जन्मदिन है उनका वार्षिक राशिफल और कैसा रहेगा आज का कारोबार?

11 जुलाई: सोमवार, रवि दक्षिणायन, आषाढ़ शुक्लपक्ष, शोभन नाम संवत्सर, संवत् 2068, वर्षा ऋतु।

तिथि- एकादशी,

नक्षत्र- विशाखा

सूर्योदय- 05:49

सूर्यास्त- 07:13

अक्षांक्ष- 23:11 उत्तर

देशांश- 75:43 पूर्व

ग्रह स्थिति- चंद्र वृश्चिक में, सूर्य मिथुन में, मंगल वृष में, बुध कर्क में, गुरू मेष में, शुक्र मिथुन में, शनि कन्या राशि में, राहु वृश्चिक में और केतु वृष राशि में स्थित है।

किस दिशा में यात्रा- पूर्व दिशा,  यदि आवश्यक हो तो शीशे मे मुंह देखकर जाए।

चोरी गई वस्तु- पूर्व दिशा में चोरी गई समझें, जल्दी ही मिल जाएगी।

कैसा होगा साल-

सूर्य शुक्र एवं चंद्र राहु की युति के साथ इस वर्ष की शुरुआत कर रहें है आप कही पर जाने से पहले अच्छी तरह सोच विचार कर लेें। अकेले में किसी के कहने पर कहीं न जाएं। पुरुषों को गैर स्त्रीयों के मोह में नही फंसना उचित होगा। नौकरी एवं कारोबारी महिलाओं को संभल कर कार्य करने की स्पष्ट हिदायत है। धन के मामलों में आप सर्वश्रेष्ठ रहेगें। कई स्रोतों से आय की प्राप्ति होगी। संतान से सबंधीत चिंताओं का अंत होगा। बच्चों से सुख प्राप्त होगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

आज का कारोबार-

मृदु मैत्र नक्षत्र में व्यापार में तेजी रहेगी। गेंहू, चना, दाल, रवा, मावा, उड़द, मूंगफली दाना, काला नमक, के दामों में तेजी रहेगी। वाहन, इलैक्ट्रिक के सामानों के भाव तेज होगें। सोना के भाव में भी तेजी रहेगी। चांदी में भाव कम होगें। शेष धातु सामान्य रहेगी। सेंसेक्स शाम तक उपर आएगा।




any body who will try to steal or miss use or blog will be dealt severly acording to law

jyotishachary Varinder Kumar JI 
Shop No 74 New 
Shopping Center Ghumar Mandi
Ludhiana Punjab India
01614656864
09915081311
email: sun_astro37@yahoo.com


No comments:

Post a Comment